पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
राजधानी पटना से एक सनसनीखेज सूचना सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। टाउन डीएसपी ने धमकी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध पहलुओं की छानबीन जारी है।