तिरहुत कमिश्नर का अहियापुर थाना पर औचक निरीक्षण, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
NEWS PR डेस्क: मुजफ्फरपुर, 5 अप्रैल। प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने शनिवार देर रात अहियापुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्तव्य में लापरवाही और प्रोटोकॉल उल्लंघन सामने आने पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया गया।