उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर, पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूड़ी का निधन
NEWS PR डेस्क: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से राज्य की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।