बिहार में राशन व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की तैयारी, 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों तक घर-घर पहुंचेगा अनाज
NEWS PR डेस्क: पटना, 12 मई। बिहार सरकार खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।