पूर्णिया के विद्या विहार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया बिहार का गौरव, प्राचार्य निखिल रंजन को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
NEWS PR डेस्क: पूर्णिया, 24 मई। बिहार के पूर्णिया जिले स्थित विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन को विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा “एसओएफ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025-26” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।