योजना एवं विकास विभाग ने पेश किया बिहार के विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा
योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य में संचालित विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों को लेकर बुधवार को सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान विभाग के कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।