गुरुशिष्य की परंपरा शर्मसार: एक शिक्षक दो नाबालिक छात्रा के साथ फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है. लेकिन इस युग में इस पावन पवित्र रिश्ते को कई गुरुओं और छात्रों ने बदनाम कर दिया. कुछ हवस के भूखे लोगों ने इस रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया. ऐसे कई मामले पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में आते रहे हैं।

जहां शिष्य-गुरु की हरकतों ने पूरे समाज को शर्मसार कर डाला. एक बार फिर भागलपुर में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य की परम्परा को तार-तार कर दिया। अपने ही स्कूल की में पढ़ने वाली दो -दो छात्रा को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। यह घटना कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र की है।

थाना क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू उच्च विद्यालय धनौरा में पढ़ने वाली दो छात्रा को इसी स्कूल के शिक्षक हरिओम यादव लेकर फरार हो गए हैं। दोनों नाबालिग नौवीं क्लास की छात्रा है इसी क्लास के “क्लास टीचर” हरिओम यादव ने दोनों छात्रा को बहला फुसलाकर लेकर भागे हैं शिक्षक हरिओम यादव बिहार सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के एक दिन बाद 27 मई से छात्रा के साथ गायब है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद दोनों छात्रा के परिजनों ने रसलपुर थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है मामला दर्ज होने के 13 दिन बाद भी शिक्षक और छात्रा का पता पुलिस नहीं लगा पाई है
रसलपुर थाने में दिए आवेदन में दोनों के परिजनों ने बताया है कि शिक्षक के पास दो मोबाइल नंबर था, छात्रा से शिक्षक अलग-अलग नंबर से बातचीत करता था।

एक दिन एक छात्रा को छत पर बात करते पिता ने पकड़ लिया शक्ति से पूछने पर बताया कि मोबाइल नंबर और मोबाइल स्कूल शिक्षक हरिओम यादव ने दिया है पकड़ी गई छात्रा ने ही अपनी एक अन्य सहेली के बारे में भी बताया कि वह भी इसी शिक्षक से बात करती है और उन्हें भी मोबाइल दिया है शिक्षक से जब परिजनों ने बात किया तो शिक्षक उल्टे छात्र के माता-पिता को डराया और धमकाया इसके बाद परिजन स्कूल में जाकर स्कूल के प्राचार्य से मिलकर घटना की जानकारी दी, उस घटना के 10 दिन बाद दोनों छात्रा को लेकर शिक्षक फरार हो गए।

आवेदन में बताया है कि शिक्षक स्कूल में हाजिरी बनाकर दोनों छात्रा को लेकर बाजार में घूमा करते थे, रोकने -टोकने पर बताते थे कि पढ़ाई के सिलसिले में लेकर जा रहे है गायब छात्र की मां डोली देवी ने कहा कि जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती थी उसी स्कूल के शिक्षक हरिओम यादव ने ही मेरी बेटी को अपहरण किया है उन्होंने कहा कि वह स्कूल में पढ़ाते थे और ट्यूशन भी देते थे जहां मेरी बेटी पढ़ती थी, मोबाइल भी मेरी बेटी को शिक्षक नहीं दिया था

एक दिन बातचीत करते हुए हमने उन्हें पकड़ लिया और मोबाइल छीन कर रख लिया था और उस मोबाइल को अब थाने में जमा करा दिया है अभय रविदास ने बताया कि उसकी बेटी धनौरा उच्च विद्यालय में पढ़ती थी, उसी स्कूल के शिक्षक हरिओम यादव जो बांका बॉसी का रहने वाला है, उन्होंने ने मेरी बेटी को गायब किया है, कहा कि मेरी बेटी से वह बातचीत फोन पर किया करता था, 27 मई की रात बहला फुसलाकर मेरी बेटी को गायब किया है, क्योंकि घटना से संबंधित वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ है इस मामले में भागलपुर एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि दोनों गायब छात्रा के परिजनों के तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई। शिक्षक के घर पर छापेमारी की गई है शिक्षक बरामद नहीं हुआ है मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया है अब तक पता नहीं चला है, पुलिस लगातार तकनीकी अनुसंधान कर छापेमारी कर रही है जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक स्कूल का शिक्षक क्लास में पढ़ाने के बाद वह छात्रा को ट्यूशन भी पढ़ता था। इसी दौरान नजदीकी बढ़ी और छात्रों को लेकर वह फरार हो गया
वही इस मामले में कहलगांव प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बालदेव ठाकुर ने बताया कि घटना 27 मई की है और वह 31 मई को प्रभार में आए हैं, इसके बाद से स्कूलों में छुट्टी हो गई है, घटना की पूरी जानकारी नहीं है जानकारी लेकर साझा करते हैं
धनौरा के गनौरी साह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में शिक्षक का करतूत कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि 27 मई की रात लगभग 1 बज कर 6 मिनट में एक के साथ शिक्षक जा रहा है शिक्षक हरिओम यादव धनौरा में ही संजीव कुमार सिंह के मकान में किराए पर रहता था साथ ही स्कूल के अलावा कोचिंग भी पढ़ता था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article