“नवमी फेल है तेजस्वी लेकिन इनके पास लगता है कोई डॉक्टरी अनुभव भी है”भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा तंज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना के 19वीं किस्त जारी करेंगे ।प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लगातार पिछले कई दिनों से बिहार के कई मंत्री भागलपुर दौरे पर हैं।

इस तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया इस प्रेस वार्ता में दोनों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी पर निशाना भी साघा। तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार का स्वास्थ खराब के बयान को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी कोई डॉक्टर नहीं है तेजस्वी नवमी फेल हैं और आज नीतीश जी का स्वास्थ्य खराब है कि नहीं यह जांच तेजस्वी जी कर रहे हैं यह समझ से पड़े हैं। वहीं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नीतीश के बेटे निशांत की राजनीतिक में एंट्री को लेकर कहा कि हमारे पार्टी में परिवारवाद नहीं है वह एक कार्यकर्ता के नाते यदि वह पार्टी में आते हैं तो उससे किसी भी तरह का कोई हर्ज नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article