भागलपुर स्थित टाॅउन हाॅल में राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ का भव्य शुभारंभ हुआ,अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भागलपुर स्थित टाॅउन हाॅल में देश स्तर पर एक अच्छी और बड़ी पहल का भव्य शुभारंभ किया गया है !
जहां भागलपुर स्थित टाॅउन हाॅल में राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ का महा जुटान हुआ जिसको लेकर काफी संख्या में देश भर के ग्रामीण चिकित्सक लोगों ने हिस्सा लिया वहीं भागलपुर में पहली बार अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ को लेकर स्थानीय विधायक, सांसद ,जन प्रतिनिधि मुख्य अतिथि तौर पर मौजूद थे ,

इस दौरान अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के संस्थापक देवेन्द्र मंडल ने कहा कि ,
अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ राष्ट्रीय स्तर पर संघ का निर्माण हुआ है जहां गांव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सभी ग्रामीण चिकित्सकों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण देकर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का सभी चिकित्सकों का लक्ष्य है !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;–