बिहार में बढ़ने लगी ठंड की आहट, दिन में धूप सुहानी तो रात में सिहरन

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:
बिहार में जहां सियासत का पारा लगातार चढ़ा हुआ है, वहीं मौसम अब ठंडा पड़ने लगा है। सुबह और रात के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दिन की धूप अब तपिश नहीं बल्कि सुकून देने वाली लगने लगी है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि इस साल प्रदेश में पिछली बार की तुलना में ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

राज्य से मानसून की विदाई पूरी तरह हो चुकी है और उसके जाते-जाते गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी थी। अब धीरे-धीरे ठंड का असर ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में दिखने लगा है। कई जगहों पर लोग सुबह की सैर या काम पर निकलते वक्त स्वेटर और गर्म कपड़े पहनते नजर आ रहे हैं। गांवों में लोगों ने रजाई और कंबल भी निकाल लिए हैं।


आज का मौसम कैसा रहेग

मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
रात का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जबकि दिन की अधिकतम तापमान में भी नरमी आई है।
राज्य भर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के वक्त शहरों में ओस की बूंदें देखी जा रही हैं और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडक का एहसास साफ़ महसूस किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दिसंबर और जनवरी में बढ़ेगी ठंड की तीव्रता

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल ठंड सामान्य से ज्यादा तीव्र रहने की संभावना है। नवंबर के मध्य से ठंड में तेज़ी आने लगेगी और दिसंबर से जनवरी के बीच यह अपने चरम पर पहुंचेगी।
इन महीनों में बिहार के कई जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है। लोग अभी से ही जलावन और गर्म कपड़ों का इंतजाम करने लगे हैं।


क्यों इस बार ज्यादा पड़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार “ला नीना” (La Niña) का प्रभाव ठंड बढ़ाने वाला साबित होगा। प्रशांत महासागर के सतह तापमान में कमी से वायुमंडलीय हवाएं अधिक ठंडी हो रही हैं। इसका सीधा असर भारतीय उपमहाद्वीप, खासकर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है।
इन ठंडी हवाओं के कारण राज्य में सर्दी की शुरुआत सामान्य से पहले और अवधि सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article