बिहार के विकास के बिना देश का विकास अधूरा है – उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा संदेश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुंगेर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय विधायक भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद, वे मकससपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पहले से हजारों कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे।कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष के मनोनयन और संगठन पर्व के समापन का था।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया और फिर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। इस बार भी प्रोफेसर अरुण पोद्दार को जिलाध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार मनोनीत किया गया। उनकी इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उन्हें सम्मानित किया।अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। यहां एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को शिखर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का ही योगदान है, और इसी वजह से आज केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा का दबदबा है।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास अधूरा है। अब समय आ गया है कि उन लोगों से मुक्ति पाई जाए जिन्होंने बिहार को बदनाम किया और राज्य के गौरव को ठेस पहुंचाई। “बिहारी सब पे भारी” के सपने को साकार करने का आह्वान करते हुए उन्होंने जात-पात की राजनीति को समाप्त कर समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article