बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, मेडिकल टीम ने किया लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण; दवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, मेडिकल टीम ने किया लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण,


बगहा पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-2 प्रखंड अंतर्गत हरनाटाड़ पीएचसी क्षेत्र में गंडक नदी की भयावह बाढ़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राहत और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। मंगलपुर रेलवे गुमटी के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों का चलंत चिकित्सा दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में लोगों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।


वहीं भेड़िहारी थारू टोला, मंगलपुर स्थित कम्युनिटी किचेन और बगहा-2 एसएसबी कैंप परिसर में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। बाढ़ के बाद संक्रमण और जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है।


पीएचसी प्रभारी डॉ. केबीएन सिंह ने बताया कि,

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बीमारियों और संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। एंबुलेंस के माध्यम से माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनजागरूकता अभियान के तहत 12 प्रमुख प्वाइंटों पर लोगों को सावधानी बरतने, स्वच्छ पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने की जानकारी दी जा रही है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article