भागलपुर में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के फर्स्ट सिलेक्शन ट्रायल के तहत बॉक्सिंग मेमोरियल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन थिएटर प्रशाल में किया गया वर्ष 2026 में आयोजित यह पहला चैंपियनशिप बताया गया, जिसमें शहर के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया
प्रतियोगिता को देखने के लिए शहर के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने किया इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था रिंग में उतरने वाले युवा मुक्केबाजों ने अपनी तकनीक, दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया
आयोजकों के अनुसार, भागलपुर में इस स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन एक नई शुरुआत है इसका उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को जिला एवं राज्य स्तर से आगे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और सांसद अजय मंडल ने कहा कि,
बॉक्सिंग को भागलपुर में और अधिक विस्तार देने की दिशा में काम किया जाएगा भविष्य में प्रतियोगिता को और बेहतर एवं बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि शहर और आसपास के क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के अधिक अवसर मिल सकें आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से भागलपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाएंगे.
भागलपुर से श्यामानंद सिंह,रिपोर्ट :–