NEWS PR डेस्क: जमुई, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम, जमुई में आयोजित मुख्य समारोह में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह प्रभारी मंत्री, संजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा स्टेडियम देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
देश को विकास और प्रगति के पथ पर आगे ले जाना हम सभी का सामूहिक दायित्व ..
मंत्री ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए देश को विकास और प्रगति के पथ पर आगे ले जाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान …
अपने संबोधन के दौरान मंत्री संजय सिंह ने जिलेवासियों एवं राज्य के सभी नागरिकों से सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में तिरंगे की शान और राष्ट्रगान की गूंज ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के संकल्प के साथ हुआ।