तिलका मांझी विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र-छात्रा के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, एडमिट कार्ड फाड़ने का आरोप, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर तिलका मांझी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्र और छात्रा के बीच विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया मौके पर छात्रों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते मामला हाई वोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गया सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया घटना के संबंध में छात्रा ने बताया कि वह सिटी कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकल रही थी, तभी एक युवक ने उसका एडमिट कार्ड जबरन छीनकर फाड़ दिया छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक जानबूझकर उसे अपमानित करने की कोशिश कर रहा था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


वहीं आरोपी युवक ने अपनी सफाई में कहा कि उसने विश्वविद्यालय परिसर में अपनी बाइक पार्क की थी इसी दौरान एक अन्य युवक, जिसके पीछे यह छात्रा बैठी थी, ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जब उसने क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर पीछा किया,तो बाइक चला रहा युवक भाग गया और छात्रा वहीं रह गई युवक का दावा है कि जब वह छात्रा से बात करने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान छात्रा के हाथ में पकड़ा प्लास्टिक बैग फट गया, जिसमें रखा उसका एडमिट कार्ड भी फट गया हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी और धक्का-मुक्की होती रही इसके बाद लोगों ने 112 पुलिस टीम को सूचना दी गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच के लिए लड़के को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया लेकिन भीड़ ने छात्रा को भगा दिया था

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article