प्रधानमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चाचा को फंसाने की रची थी साजिश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र से प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक ने यह धमकी अपने ही चाचा को फंसाने के इरादे से दी थी।घटना भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र की है महेशी गांव निवासी समीर कुमार रंजन को प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के दौरान धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है पूछताछ में समीर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है उसने बताया कि उसने यह धमकी अपने चाचा मंटू चौधरी को फंसाने के लिए दी थी समीर ने अपने चाचा के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया और VPN के जरिए धमकी संदेश भेजा। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को इस धमकी की जानकारी मिली उन्होंने सुलतानगंज के महेशी गांव को चिन्हित किया और स्थानीय पुलिस को जांच का जिम्मा सौंपा विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्र भूषण ने बताया कि धमकी मिलने के बाद जांच की गई और लोकेशन ट्रेस कर मंटू चौधरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि समीर ने जानबूझकर उन्हें फंसाने के लिए उनका नंबर इस्तेमाल कि.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मंटू चौधरी ने पुलिस को बताया कि वे पढ़े-लिखे नहीं हैं और उनका समीर के साथ जमीनी विवाद चल रहा था इसी रंजिश में समीर ने यह साजिश रची फिलहाल पुलिस समीर से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की कानूनी जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article