जाति को लेकर लालू और मांझी के बीच घमासान,मांझी ने लालू से पूछा सवाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में जाति के नाम पर लालू और जीतन राम मांझी के बीच घमासान मचा हुआ है, कोई किसी को गरेरी कह रहा है तो कोई किसी को शर्मा कह रहा है..वही गया में एक बार फिर जीतन राम मांझी ने लालू;तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि:- जिनकी जाति ज्यादा गड़बड़ होती है वही जाति की बात करता है, लालू तेजस्वी कहते हैं कि हम शर्मा हैं..तो हम क्या शर्मा हैं? हम अपने बाबूजी का नाम बता सकते हैं, अपने बाबा का नाम बता सकते हैं..परबाबा का नाम बता सकते हैं।

लालू- तेजस्वी जरा बताएं अपने बाबा और परबाबा का नाम, नहीं बता पाएंगे लालू और तेजस्वी।वही अब स्मार्ट मीटर के सवाल पर जीतन राम मांझी ने भी कहा है कि स्मार्ट मीटर बहुत गलत हुआ है, अब उसके चेंज के लिए एक अभियान चला है, मैं भी सरकार से मांग करता हूं खासकर नीतीश कुमार और बिजली मंत्री से की स्मार्ट मीटर में बहुत गड़बड़ियां है, गड़बड़ियों को दूर करके लोगों को निश्चित तौर पर राहत दे।स्मार्ट मीटर गरीबों के यहां लग रहा है मंत्री के यहाँ नहीं के सवाल पर कहा कि सब के यहां लग रहा है लेकिन गरीब सामने आ रहे हैं और मंत्री लाज के मारे नहीं आ रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article