बेतिया में चोरों का आतंक: घर का ताला काटकर लाखों की ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी

मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस, मुख्य गेट का ताला काटकर लाखों की ट्रैक्टर ट्रॉली ले गए चोर

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला परसा पंचायत के डुमरिया गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात एक घर का मुख्य गेट का ताला काटकर दरवाजे पर खड़ी आयशर 480 ट्रैक्टर की लाखों रुपये मूल्य की ट्रॉली (नंबर BR-05GC-2958) चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


पीड़ित परवेज आलम ने मझौलिया थाना में लिखित शिकायत देकर ट्रॉली बरामद करने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि रात में ट्रॉली घर के बाहर सुरक्षित खड़ी थी, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रभावी गश्त नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी गई ट्रॉली बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article