बिहार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, फुआ को बचाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर। जिले के धोधा घाट पर गंगा स्नान के दौरान मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूब रही एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा स्नान के दौरान रुकमनी देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए उनके भतीजे और परिजन तुरंत गंगा में कूद पड़े। बताया जाता है कि नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, शालिग्राम साह के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार और 26 वर्षीय बॉबी कुमार अपनी फुआ रुकमनी देवी को बचाने के लिए गंगा में उतरे थे।

हालांकि गंगा की तेज धारा के कारण तीनों युवक गहरे पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। इस दौरान डूबने से तीनों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता से रुकमनी देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंगा नदी से तीनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article