भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण जी की आज पुण्यतिथि,जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण जी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने रामस्वामी वेंकटरमण जी को नमन करते हुए याद किया।

रामस्वामी वेंकटरमण भारत के आठवें राष्ट्रपति थे। वे 1987 से 1993 तक इस पद पर रहें। राष्ट्रपति बनने से पहले वे करीब चार साल तक देश के उपराष्ट्रपति भी रहे। वेंकटरमण का जन्म 4 दिसंबर 1910 को तमिलनाडु के में तंजौर के पास पट्टुकोट्टय में हुआ था। उनकी ज्‍यादातर शिक्षा-दीक्षा चेन्नई में हुई थी। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की। इसके बाद उन्होंने मद्रास के ही लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय में 1935 से वकालत शुरू की और 1951 से उन्होंने उच्चतम न्यायालय में वकालत शुरू की। वाकलत के दौरान ही देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद वकालत में उनकी श्रेष्ठता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के उत्कृष्ट वकीलों की टीम में स्थान दिया। 1947 से 1950 तक वे मद्रास प्रान्त की बार फेडरेशन के सचिव पद पर रहे। कानून की जानकारी और छात्र  राजनीति में सक्रिय होने के कारण वे जल्द ही राजनीति में आ गए। सन 1950 में उन्हें आजाद भारत की अस्थायी संसद के लिए चुना गया। उसके बाद 1952 से 1957 तक वे देश की पहली संसद के सदस्य रहे। वे सन 1953 से 1954 तक कांग्रेस पार्टी में सचिव पद पर भी रहे। 27 जनवरी 2009 को लंबी बिमारी के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

Share This Article