AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

“अफसर बेलगाम है,कसना पड़ेगा नकेल,नहीं बनने देंगे मवेशी अस्पताल बनेगा खेल मैदान ही” खुब बोले विधायक गोपाल मंडल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने भागलपुर कहलगांव के विधायक पवन यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो भी गड़बड़ी हो रही है सब खेल इन्हीं लोगों का है, साथ ही उन्होंने अफसर पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में अवसर तानाशाह हो गए हैं उन पर नकेल कसना बहुत जरूरी है, मैं पांच साल के लिए आया हूं लेकिन अफसर 60 साल के लिए आते हैं उन्हें संयम से काम करना चाहिए और जनता के लिए काम करना चाहिए , ताजा मामला भागलपुर के ममलखा स्थित ममलखा उच्च विद्यालय के मैदान का है, जहां एक तरफ भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मैदान में बड़ा मवेशी अस्पताल बनेगा जिसको लेकर उन्हें 5 एकड़ जमीन की जरूरत है हालांकि पहले से वहां पर मवेशी अस्पताल चल रहा था जो छोटे रूप में चल रहा था.

अब उसके विस्तार करने के लिए तीन एकड़ जमीन की और जरूरत पड़ रही थी जिसको लेकर अधिकारियों को आदेश पारित किया गया और विद्यालय के बाउंड्री बॉल को तोड़ दिया गया जिससे गोपालपुर विधायक आग बबूला हो गए और घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे उन्होंने कहा यह अफसर की तानाशाही नहीं सहने वाला हूं यहां पर खेल का मैदान बनेगा कोई मवेशी अस्पताल नहीं बनने दूंगा साथ ही विधायक गोपाल मंडल का आवाज बुलंद करने के लिए आसपास के तकरीबन 500 लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने अफसर पर तंज करते हुए कहा कि मुलाजिम पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है स्थिति ठीक नहीं है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More