आज का राशिफल 26 मार्च 2025: जानें क्या कहते है आपके सितारे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मेष – आज का दिन व्यावसायिक सफलता और आय के नए स्रोत लेकर आएगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम तथा संतान से सुख मिलेगा। नीले रंग का वस्त्र धारण करें।

वृषभ -आनंद में वृद्धि होगी और कमाई में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और बच्चों से खुशी मिलेगी। शनिदेव को प्रणाम करें।

मिथुन- जोखिम से उबरेंगे और अच्छे दिनों की ओर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पर ध्यान दें। व्यापारिक रूप से समय अच्छा है। नीले रंग का उपयोग करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कर्क -जोखिम भरा समय हो सकता है, किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्त्र पहनें।

सिंह – वाणी और व्यवहार में संतुलन रखें। कार्य व्यापार में ढिलाई न दिखाएं और लेन-देन में स्पष्ट रहें। विरोधियों से सतर्क रहें। जामुनी रंग शुभ रहेगा।

कन्या – ऊर्जा और उत्साह से कार्य प्रदर्शन बेहतर होगा। मित्रों और करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा। शिक्षा और प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी। गहरा हरा रंग शुभ है।

तुला – पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। भवन या वाहन की प्राप्ति संभव है। व्यक्तिगत विषयों में उतावली न दिखाएं। फिरोजी रंग शुभ रहेगा।

वृश्चिक – सामाजिक आयोजनों में रुचि बढ़ेगी और व्यापार का विस्तार होगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। विनम्रता बढ़ाएं और आलस्य से बचें। खाकी रंग शुभ है।

धनु – घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। प्रियजनों और मेहमानों का आगमन होगा। वाणी और व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर – नवीन प्रयासों से सबको प्रभावित करेंगे। रचनात्मक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और विभिन्न कार्यों में सफलता के संकेत हैं। गहरा भूरा रंग शुभ है।

कुंभ – पेशेवर कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। मेहनत और लगन से कार्य करें और बजट पर ध्यान दें। जल्दबाजी से बचें।

मीन – आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। हरे रंग का वस्त्र पहनें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article