मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य उद्घाटन पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने किया धाम के विकास की बात कही

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य उद्घाटन पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने किया।इस मौके पर जिलाधिकारी सावन कुमार एसपी हरिमोहन शुक्ला मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक सिंह मौजूद रहे।पर्यटन मंत्री ने अपने संबोधन में मां मुंडेश्वरी धाम के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।रोप वे निर्माण का कार्य धाम में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही।मां मुंडेश्वरी महोत्सव का शुभारंभ डॉ.बिपिन कुमार मिश्र के शंखनाद से हुआ।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार तनु यादव ने जगत जननी भवतारिणी मोहिनी तू नवदुर्गा छाप तिलक सब छीनी आदि गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रविंद्र जॉनी ने अपने हास्य व्यंग से लोगों को खूब गुदगुदाया।कार्यक्रम में कलाकार स्वाति मिश्रा डिंपल भूमि ने अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वाति मिश्रा ने सभी कलाकारों को मां मुंडेश्वरी का मोमेंटो देते हुए सम्मानित किया।

इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।जिसके गवाह महोत्सव में शिरकत किए हज़ारों लोग बनें।कार्यक्रम में आए कलाकारों ने ऐसा समां बांधा की लोग देर रात तक झूमते रहे। जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पवरा पहाड़ी देर रात तक गुलजार रही।कार्यक्रम स्थल रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।इससे धाम परिसर स्थल चकाचौंध रहा।मुंडेश्वरी महोत्सव का काफी दिनों से स्थानीय लोगों को इंतजार था इसको लेकर शुक्रवार को हजारों की संख्या में जिले के बुद्धिजीवियों समाजसेवियों के अलावे तमाम लोगों की मौजूदगी देखी गई जो देर रात तक कार्यक्रम में डटे रहे।महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम दिखें। दो दिवसीय मां मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मां मुंडेश्वरी महोत्सव में कार्यक्रम देखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग जुटे। मुंडेश्वरी धाम के आसपास स्थित गांव से भी लोगों की भारी भीड़ जुटी।सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से चाक-चबंद व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम के दूसरे दिन गजल गायक कुमार सत्यम रिचा चौबे की प्रस्तुति होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article