मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा,10 लोगों की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कछवा थाना क्षेत्र में मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर जीटी रोड पर हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे, जो भदोही से लौट रहे थे। ट्रक ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मारी, जिससे ट्रैक्टर का चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा। इस दुखद घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article