TRE 1-TRE 2 शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर न‍िदेशक ने डीईओ और डीपीओ से लिखित में मांगा जवाब

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार में शिक्षकों के वेतन भुगतान की समीक्षा के दौरान इसमें लापरवाही मिलने से बिहार का शिक्षा विभाग नाराज दिख रही है। विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव ने पत्र जारी कर डीईओ और डीपीओ अधिकारियों से इसे लेकर जवाब मांगा है।

 शिक्षा विभाग की ओर से TRE 1 और TRE 2 को लेकर के शिक्षकों के वेतन को लेकर सख्त कदम उठाया गया और जवाब मांगा गया है जिसमे केके पाठक का सख्त निर्देश था कि बिहार में बीपीएससी से बहाल शिक्षकों और नियोजित शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान किया जाए। दरअसल, नियोजित शिक्षकों को अभी तक उनकी मार्च महीने की सैलरी नहीं दी गई है। जिसे लेकर शिक्षा विभाग में जवाब मांगा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

न‍िदेशक प्रशासन श‍िक्षा विभाग सुबोध कुमार चौधरी ने सभी अधाकारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है कि शिक्षकों को वेतन क्यों नहीं दिया गया है. साथ ही यह आदेश भी दिया है कि जब तक सभी का इस मामले में जवाब नहीं आएगा, तब तक डीईओ और डीपीओ अधिकारियों को उनका अप्रैल महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article