गया में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष

गया में संगठन को मिला नया नेतृत्व”

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया सदर प्रखंड में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन संघ का चौथा संविधान सम्मेलन और त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नामांकन के बाद पुराने पदाधिकारियों को हटाते हुए नए संगठन का गठन किया गया।


सर्वसम्मति से चुने गए नए पदाधिकारी
सम्मेलन में सर्वसम्मति से मंजू कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष,मधु कुमारी को प्रखंड मंत्री,सुमन कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष अनीता झा ने कहा कि महिलाओं की मजबूती संगठन के विस्तार से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन गांव-गांव तक मजबूत नहीं होगा, तब तक महिलाओं के शोषण और उत्पीड़न को रोकना मुश्किल है। इसी लक्ष्य को लेकर संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है।


तीन साल में होता है चुनाव
जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ में हर तीन वर्ष पर चुनाव कराया जाता है। पहले प्रखंड स्तर, फिर जिला और उसके बाद राज्य स्तरीय चुनाव आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गया सदर शाखा का यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिसमें स्थानीय सेविका-सहायिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि सेविका-सहायिकाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article