कैमूर में घूस लेते पकड़े गए दो दारोगा, विजिलेंस टीम ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


बिहार के कैमूर जिले से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भगवानपुर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी घूस लेते पकड़े गए। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बुधवार सुबह इन दोनों एसआई को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों की पहचान एसआई लकी आनंद और राशिद कमाल के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक महिला से गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परमालपुर गांव की निवासी चांदनी सिंह ने निगरानी विभाग को इस रिश्वतखोरी की सूचना दी थी। जांच के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर दोनों पुलिसकर्मियों को उसी थाने में घूस की रकम लेते पकड़ लिया।

घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों के बीच यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश मानी जा रही है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article