केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का केजरीवाल पर हमला: कहा- ‘भ्रष्ट और बेशर्म मुख्यमंत्री!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिहार और यूपी के लोगों पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार में लिप्त और अन्ना हजारे को धोखा देने वाला बताते हुए कहा कि अब वह बिहार और यूपी के लोगों का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोगों की मेहनत के कारण ही केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, लेकिन अब वह उन्हीं लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को ‘बेशर्म’ करार देते हुए यह भी कहा कि उनका यमुना सफाई का वादा भी अधूरा रहा है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा, ‘केजरीवाल ने न केवल अन्ना हजारे को धोखा दिया, बल्कि दिल्लीवासियों को भी छलने का काम किया है। अब वह बिहार और यूपी के लोगों का मजाक बना रहे हैं।’

यह विवाद उस वक्त हुआ जब केजरीवाल ने बयान दिया था कि बिहार और यूपी के लोग इलाज के लिए दिल्ली आते हैं और यहां 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करते हैं। इस बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता कभी केजरीवाल को माफ नहीं करेगी।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article