पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां गौनाहा में बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम,
गौनाहा पश्चिम चंपारण के गौनाहा से बड़ी खबर सामने आई है। भीतिहरवा पंचायत के वार्ड संख्या-08 स्थित भीतिहरवा गांव में टावर पर बिजली का कार्य करने के दौरान शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से 40 वर्षीय निजी बिजली मिस्त्री शिवनारायण मुखिया की मौत हो गई।
वह पत्थल मुखिया के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में गौनाहा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, मिस्त्री की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।
इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटों और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-