शादी समारोह में हथियार लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बाथ थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हथियार के साथ नाचते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है युवक की पहचान रोहित तांती उर्फ खेसारी तांती के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि यह घटना 4 मई को वासुदेव तांती की बेटी की शादी के दौरान की है वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए नाचता नजर आ रहा है यह गांव बाथ थाना से महज 2-3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बाहुबलियों और अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की सक्रियता के चलते इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैंइस संबंध में जब थाना अध्यक्ष कन्हैया झा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “इस वीडियो के बारे में मुझे अभी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है पुलिस जल्द ही इस पर संज्ञान लेगी अवैध हथियार के साथ इस तरह खुलेआम नाचना कानूनन अपराध है, और युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी पुलिस की कार्रवाई पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं कि क्या वायरल वीडियो के आधार पर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article