मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी मामले को लेकर वीआईपी का प्रदर्शन, मुकेश सहनी ने 30 दिन में कार्रवाई की मांग की

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में कथित फर्जी मुठभेड़ में पप्पू सहनी की मौत को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पप्पू सहनी की मौत एक फर्जी मुठभेड़ का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में वीआईपी कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर पहुंचे और पप्पू सहनी के परिजनों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। मीडिया से बातचीत में मुकेश सहनी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए पहले विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, लेकिन इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर उनसे 30 दिनों के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पुलिस प्रशासन को इस मामले का सार्वजनिक रूप से खुलासा करना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो मुजफ्फरपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मुकेश सहनी ने कहा कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, अगर वही फर्जी एनकाउंटर कर हत्या करेंगे तो इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई से भले ही पप्पू सहनी वापस नहीं आ सकते, लेकिन इस संघर्ष का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति को फर्जी मुठभेड़ में अपनी जान न गंवानी पड़े।

इस कार्यक्रम में मनोज सहनी, एस.के. सहनी, धीरू यादव, भोगेन्द्र सहनी, उमाशंकर सहनी, नीरा देवी, आलोक पासवान, नीलाभ कुमार, सुमंगल सहनी, कुणाल कुमार, राजदेव सहनी, ओम प्रकाश सहनी, ललित सहनी और साल्वी सहनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article