मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी,इन जिलों के किसान हो जाए सावधान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK कैमूर: दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शेष दिन बचे हैं। इस दौरान प्रदेश में वर्षा की भरपाई मुश्किल है। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक सामान्य से 28 फीसद कम वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश में 619.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 858.9 मिमी वर्षा होनी थी।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अरब सागर से नमी युक्त हवा का प्रभाव बंगाल की खाड़ी होते हुए बिहार में प्रवेश करने की संभावना है।इसके प्रभाव से बादल बनने के साथ 13-14 सितंबर के दौरान गरज-तड़क के साथ कैमूर जिला समेत पुरे शाहाबाद में भारी वर्षा की संभावना है। कुछ जगहों पर रूक-रूक कर व छिटपुट वर्षा के आसार है।अगले 24 घंटों के दौरान कैमूर जिला समेत अधिसंख्य भागों में छिटपुट वर्षा व बूंदाबांदी जबकि शाहाबाद के चारों जिलों के अगर बात करें तो बक्सर, भोजपुर, रोहतास एवं कैमूर में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article