4.61 करोड़ बकाया विवाद में नया मोड़: कारोबारी पर मिर्च पाउडर से हमले का आरोप, आईजी से लगाई न्याय की गुहार!

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क, 27 जुलाई। गया में करोड़ों रुपये के बकाया भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। एक कोयला कारोबारी ने आरोप लगाया है कि बकाया रकम मांगने के दौरान उन पर मिर्च पाउडर से हमला किया गया। मामले को लेकर पीड़ित कारोबारी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से न्याय की गुहार लगा दी है।

गया जिले के इमामगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गड़ेरिया गांव में ₹4.61 करोड़ के लेन-देन का विवाद सामने आया है। झारखंड के चतरा निवासी कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि संतोष अग्रवाल पर उनकी करोड़ों रुपये की राशि बकाया है. धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, बकाया भुगतान की मांग को लेकर वह पिछले डेढ़ महीने से इमामगंज में रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार सुबह जब वह अपनी रकम वापस लेने के लिए बातचीत करने पहुंचे, तो संतोष अग्रवाल, उनकी मां बुची देवी और पत्नी सरिता देवी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मिर्च पाउडर फेंककर हमला किया।

कारोबारी ने दावा किया कि घटना का वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई वापस पाना है और जब तक भुगतान नहीं होता, तब तक वह अपनी मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। धर्मेंद्र सिंह ने मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विवाद का समाधान कराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द बातचीत शुरू नहीं होती है तो वह आगे की रणनीति तय करेंगे। वहीं, इस मामले पर संतोष अग्रवाल, बुची देवी और सरिता देवी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article