NEWS PR डेस्क ;—- बाबा गुरुबचन सिंह की स्मृति में आयोजित संत समागम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,
बगहा के पारस नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को संत निरंकारी मिशन की ओर से संत समागम एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जीवन संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में युवाओं व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेडिकल कॉलेज बेतिया की स्वास्थ्य टीम की देखरेख में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। शिविर में रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद रक्तदान कराया गया,

संत समागम में बगहा, बेतिया, नरकटियागंज, नौतन, नवलपुर, वाल्मीकिनगर और हरनाटांड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत महापुरुष व श्रद्धालु शामिल हुए। जिला संयोजक भगवती प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
मीडिया प्रभारी सुनील उपाध्याय ने बताया कि ,
यह आयोजन बाबा गुरुबचन सिंह जी की स्मृति में देशभर में चल रहे रक्तदान अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने इस सेवा अभियान की शुरुआत की थी, जिसे आज सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट ;—-