कौन बनेगा मोकामा का नया ‘किंग’? तीन बेटों में से अनंत सिंह किसे लड़वाएंगे चुनाव? छोटे सरकार ने खुद बताया

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजनीति में मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनके बेटे राजनीति में आ सकते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि उनके तीन बेटों में से कौन चुनाव लड़ेगा, तो अनंत सिंह ने कहा कि फैसला वह खुद नहीं करेंगे, बल्कि जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि उनके तीन बेटे हैं और सभी को परखा जाएगा। जो जनता की सेवा करेगा और लोगों का भरोसा जीतेगा, वही चुनावी मैदान में उतरेगा।

अनंत सिंह ने यह भी साफ किया कि राजनीति कोई “दुकान से खरीदने वाली चीज” नहीं है, बल्कि इसके लिए मेहनत और जनता के बीच काम करना जरूरी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि अब वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और आगे उनके परिवार से कोई चुनावी जिम्मेदारी संभाल सकता है। मोकामा सीट को बिहार की हॉट सीट माना जाता है और लंबे समय से इस सीट पर अनंत सिंह और उनके परिवार का दबदबा रहा है।

ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर उनके बेटों में से कौन राजनीतिक विरासत संभालेगा। इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में मोकामा की राजनीति में नया चेहरा देखने को मिल सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article