AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में लंगूर का आतंक: बच्चे की मौ/त के बाद बन गया ‘कातिल’, अब तक 20 से ज्यादा पर हमला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर (बिहार):
बिहार के भागलपुर जिले के अठनिया गांव में एक लंगूर ने आतंक मचा रखा है। पीरपैंती प्रखंड की परशुरामपुर पंचायत स्थित इस गांव में एक लंगूर वाहन चालकों और राहगीरों पर हमला कर रहा है। बुधवार को इस लंगूर ने ट्रैक्टर चालक अमन कुमार यादव को काट लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बच्चे की मौत से गुस्साया लंगूर

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिनों पहले लंगूर के बच्चे की मौत एक वाहन की टक्कर से हो गई थी। तभी से यह लंगूर हिंसक हो गया है और उसे हर वाहन चालक अपना दुश्मन नजर आ रहा है। वह सड़कों पर घूमते हुए बाइक, ट्रैक्टर और अन्य गाड़ियों पर सवार लोगों को निशाना बना रहा है।

20 दिन पहले हुई थी मृतक की शादी

बुधवार को अमन कुमार यादव ट्रैक्टर से खेत से लौट रहा था, तभी लंगूर ने अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह काट खाया। गंभीर हालत में पहले उसे अनुमंडल अस्पताल और फिर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
अमन की शादी सिर्फ 20 दिन पहले ही हुई थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अब तक 20 से ज्यादा ग्रामीण हो चुके हैं शिकार

ग्रामीणों के अनुसार, यह लंगूर अब तक 20 से अधिक लोगों को काट चुका है। हमलों में जख्मी होने वालों में जितेंद्र यादव, मनीष यादव, भूषण यादव, विजय मंडल जैसे कई ग्रामीण शामिल हैं। अधिकतर हमले ट्रैक्टर और दोपहिया सवारों पर किए गए हैं।

गांव में डर का माहौल, शाम होते ही सन्नाटा

गांव में भय का माहौल है। लोग कहते हैं कि जैसे ही शाम होती है, पूरा गांव सन्नाटे में डूब जाता है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। मुखिया पवन यादव ने प्रशासन से लंगूर की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

वन विभाग की टीम भी रही नाकाम

जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची, लेकिन हिंसक लंगूर को पकड़ने में असफल रही। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो और जानें जा सकती हैं।