पत्नी को नहीं पसंद आया पति का ये हरकत, गुस्से मे कर ली खुदकुशी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिला अंतर्गत हरपुर थाना क्षेत्र के गनैली गांव का है । जहां आज सुबह सिंटू कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कोमल देवी ने घर के पंखे से लटक खुदकुशी कर ली । जानकारी के अनुसार सिंटू के शादी इसी साल 12 जनवरी 2024 को हरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की रहने वाली कोमल देवी से हुआ था । मृतका के पति सिंटू ने बताया शादी के कुछ दिन बाद वह कमाने के लिय दिल्ली चला गया था और दो माह पहले ही वह घर आया था। घर आने के बाद मृतका कोमल को यह पसंद नहीं था की वह घर से बाहर निकले या अपने दोस्तों के साथ घूमने भी जाए ।

जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच बहस भी हो गया था । आज सुबह ही सिंटू पत्नी को बिना बताए अपने दोस्त के साथ नहर के बगल में अपने खेत पे गया था। जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी इस बात से काफी नाराज दिखी , और इस बात को लेकर दोनो के बीच झंझट भी हुआ । इस दौरान कोमल ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद वह भी किसी काम में लग गया। थोड़ी देर के बाद जब वह रूम का दरवाजा खोलवाने की कोशिश किया तो न किसी ने अंदर से कोई आवाज भी नही दिया और न ही दरवाजा खोला। जिसके बाद जब वह पीछे से खिड़की से झांक कर देखा तो कोमल पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उसने पुलिस और कोमल के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया । घटना के बाद दोनो परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article