तोहरो पर हमला होगा— केंद्रीय मंत्री मांझी को खुलेआम धमकी

मांझी को धमकी देने वाले आरोपी की तलाश तेज

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी दिए जाने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के समधी परिवार से जुड़े हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब केंद्रीय मंत्री के खिलाफ वायरल वीडियो ने बिहार की राजनीति को और गरमा दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही गया पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री को निशाना बना रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। इसे न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि को खुली धमकी, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। “अरे चूहा खाने वाला मांझी, अभी समधिनिया पर हमला हुआ है ना, तोहरो पर हमला होगा रे… इसलिए यादव दरोगा को टारगेट करना छोड़ दो।” युवक द्वारा खुलेआम दी गई धमकी और जातिसूचक टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस वीडियो की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान में जुट गई है।
युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है
एसएसपी सुशील कुमार ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या किसी केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि के खिलाफ धमकी भरी भाषा इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
आम लोगों से भी सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। एसएसपी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास वीडियो में दिख रहे युवक से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से जानकारी साझा कर आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने की अपील की गई है।
बिहार की राजनीति में भी हलचल
इधर, इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी राज्य के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में उनके खिलाफ खुलेआम धमकी दिए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
गौरतलब है कि हाल ही में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के समधी परिवार से जुड़े हमले के बाद पहले से ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। अब केंद्रीय मंत्री को धमकी देने वाला वीडियो सामने आने के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article