NEWS PR डेस्क:- गया शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि “मैं ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
विधायक के बयान पर कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने करारा जवाब देते हुए राजनीतिक जीवन के उद्देश्य और जनसेवा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राजनीति जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास का माध्यम है। जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखते हुए,
जनता के विश्वास पर खरा उतरना चाहिए।

कृषि मंत्री विजय सिन्हा की प्रतिक्रिया के बाद कार्यक्रम का माहौल कुछ देर के लिए ,
पूरी तरह राजनीतिक रंग में बदल गया, हालांकि विजय सिन्हा के भाषण में मनोरमा देवी ने कहा कि मैं कुछ और बोलना चाह रही थी,विधायक के बयान और मंत्री के जवाब को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर भी दोनों नेताओं के बयान को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
हालांकि, विधायक के बयान का पूरा संदर्भ और मंत्री के जवाब का विस्तृत राजनीतिक अर्थ आने वाले दिनों में चर्चा का विषय बना सकता है।
गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;—