मुंगेर सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर अपराधियों ने की मारपीट, मारी गोली।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर को देर रात घर जाते समय घर के पास ही अपराधियों ने पहले तो हॉकी से पीटा और उसके बाद उसे मारी गोली। गोली उसके सर से छू कर निकली । इलाज के लिय अस्पताल में भर्ती मुंगेर सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर रंजन कुमार को रविवार की देर रात नौआगढ़ी के समीप अपराधियों ने उस समय गोली मार कर घायल कर दिया जब वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहा था। हालांकि गोली उनके सर को छूते हुए निकल गई। जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चौरान नौआगढी निवासी रंजन कुमार सदर अस्पताल में सफाई का काम समाप्त करने के बाद रात करीब 9:00 बजे अपने घर स्विफ्ट डिजायर से जा रहा था। तभी नौआगढ़ी और चौरन के बीच सुनसान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने सबसे पहले उसे रोक उसके साथ मार पीट की और उसके बाद उसे गोली मार दी । रंजन के साथ जा रहे सहकर्मी ने गांव वालों को इसकी सूचना देकर घायल रंजन को सदर अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घायल का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची है।। रंजन से बताया की गांव के ही कुछ लोगो के साथ उसकी दुश्मनी चल रही है जिसको ले आइए घटना को अंजाम दिया गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article