मुंगेर मे दो दिन पूर्व हुए आईटीसी ठेकेदार हत्याकांड मुंगेर पुलिस ने 36 घंटों के अंदर किया खुलासा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे दो दिन पूर्व हुए आईटीसी ठेकेदार हत्याकांड मुंगेर पुलिस ने 36 घंटों के अंदर किया खुलासा, ठेकेदार ने अपने मुंशी को हटाया था। वही उस ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या की घटना को दिया था अंजाम। दो हत्यारा गिरफ्तार ।

मुंगेर वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के आईटीसी पार्क के पीछे दो दिन पूर्व 29 दिसंबर को आईटीसी में लेवर सप्लाय करने वाले ठिकेदार बास्कित राय के अपराधियों ने गोली मार उस समय हत्या कर दी जब वह ड्यूटी समाप्त कर आईटीसी फैक्ट्री से अपने घर जा रहा था । इस मामले में बहु प्रिया रानी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला बासुदेवपुर ओपी में दर्ज करवाया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मृतक बास्किट राय आईटीसी में लेबर सप्लाई करता था। 10 दिन पूर्व उसने अपने एक मुंशी को काम से हटा दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए मुंशी ने ठेकेदार बास्कित राय की अपने साथियों के साथ मिलकर उस समय हत्या कर दिया जब वह घर खाना खाने जा रहा था । एएसपी ने आगे बताया कि हटाया गया मुंशी अपने अन्य साथी के साथ घटनास्थल पर शनिवार की दोपहर खड़ा था।तभी ठेकेदार बास्केट उधर से गुजरा तो उन लोगों ने उसे रोका और दोनों में तूतू मैं मैं होने लगी ।इस दौरान मुंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बास्कित राय की सर में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया ।पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर इस घटना में शामिल 4 में से दो अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।गिरफ्तार 2 अपराधी में बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के केमखा के रहने वाले स्व शंकर राम के पुत्र रोहित राम एवं मंगल बाजार के रहने वाले सुरेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है।दोनों के पास से एक हथियार एक कारतूस तथा दो मोबाइल बरामद कर लिया गया है। दो अन्य अभियुक्त फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article