यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, दर्जनों वाहनों का काटा गया चालान।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

सासाराम जिले में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में बुधवार को शहर के पुरानी जीटी रोड पर सघन जांच अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से बड़े पैमाने पर जुर्माना वसूला गया तथा कई वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। इस दौरान परिवहन विभाग के कर्मीयों ने कचहरी मोड़ के समीप सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर भी जुर्माना लगाया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। जांच अभियान के संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू सिंह ने बताया कि जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर के कचहरी मोड़, पोस्ट ऑफिस चौराहा एवं जिला समाहरणालय के समक्ष जांच के दौरान दर्जनों दुपहिया व चारपहिया वाहनों को पकड़कर उनके कागजात आदि की जांच कराई गई। वहीं अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट, प्रदुषण, फीटनेस, अधुरे कागजात, सीटबेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि भी वसूल किया गया है। डीटीओ ने कहा कि जांच अभियान के दौरान कुल 90 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने व सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए आगे भी यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article