मुजफ्फरपुर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रो से पांच शातिर अपराधियों को दबोचा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

मुजफ्फरपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रो से कई अपराधियों को अपराध की योजना बनाते दबोचा – साथ ही कई अवैध हथियार भी बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी हाईवे पर लूटपाट और छिनतई की घटना को अंजाम देता था, इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में अपराधिक मामले दर्ज है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया गया साहेबगंज थाना क्षेत्र के केशव चौक के समीप एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया – दरअसल अपराध की योजना बनाते पुलिस ने दबोचा लिया – गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास भी रहा है.

वही दूसरी सफलता पारू थाना की पुलिस को मिली, जहा सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर भिख्खी चवर के समीप किसी बड़ी अपराध की योजना बना रहे चार शातिर अपराधियो को दबोचा. जिसके पास से अवैध हथियार, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया. बताया गया की गिरफ्तार अपराधी पहले भी कई अपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है. इस तरह से पुलिस ने साहेबगंज और पारू थाना क्षेत्र से पांच अपराधियों को हथियार के साथ धरदबोचा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article