पटना मे कंस्ट्रक्शन के दौरान बदमाशों के द्वारा बम फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बाजार समिति के पास एक जमीन पर हो रहे कंस्ट्रक्शन के दौरान बदमाशों के द्वारा बम फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।

हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है पर इस मामले के बाद डरे और सहमें बिल्डर रविन्द्र कुमार ने बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। इसके बाद मौके वारदात पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है, इधर बिल्डर रविन्द्र कुमार का कहना है कि हम अपना काम यहां पिछले कई दिनों से करवा रहे थे और कल अचानक मेरे फोन पर व्हाट्सएप कॉल आया की ₹20 लाख रंगदारी दो वरना काम बंद कर दो, हम लोगों ने इस बात को नजर अंदाज कर दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि उन बदमाशों के द्वारा हमारे कंस्ट्रक्शन साइट पर जबरदस्त बमबाजी की गई। जहां इस घटना के बाद हमने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हम सभी लोग डर के साए में यहां काम करवा रहे हैं किसी भी वक्त कोई अनहोनी घटना हो सकती है, जिसको लेकर हम आगे आलाधिकारियों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस के द्वारा हम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और इन दहशतगर्दों खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article