सभी सीओ को बंदोबस्त पदाधिकारी से समन्वय स्थापित,50 मौजों का प्रपत्र-5 का लेखन का निर्देश।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

सोमवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक सोमवारीय बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ऑनलाइन दाखिल खारिज, ऑनलाइन परिमार्जन, अतिक्रमण वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम पोर्टल, पीएम पोर्टल पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया। बैठक में बंदोबस्त कार्यालय की समीक्षा के क्रम में बंदोबस्त अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रपत्र-5 के लेखन से संबंधित कुल राजस्व ग्रामों की संख्या 1700 है, जिसमें से 676 राजस्व ग्रामों का प्रपत्र-5 का लेखन किया जा चुका है । शेष मामलों में अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रपत्र-5 का लेखन कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को बंदोबस्त पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक सप्ताह कम से कम 50 मौजों का प्रपत्र-5 का लेखन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी,जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ,भूमि सुधार उपसमाहर्ता भभुआ जिला योजना पदाधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article