पटना में गुमशुदे किशोर के शव मिलने से मचा बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। हत्याओं का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना के पटनासिटी का है। जहां पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर की शव को बरामद किया है। पुलिस ने किशोर के शव को नाले से बरामद किया है। वहीं शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के दाऊदबीघा के पास का है। जहां कल रात्रि से लापता सागर की सूचना क्षेत्र में फ़ैल गयी। वहीं कुछ लोगों ने नाले में एक शव को देखा। जिसके बाद लोगों ने लापता सागर के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन भी वहां पहुंच गए औऱ जब नाले से उसके शव को निकाला गया तब जाकर उसकी पहचान सागर के रूप में हुई।

मृतक के भाई सन्नी राज ने बताया कि आरोपी उसके ही गोतिया में श्रवण कुमार नामक युवक है। जो शराब का धंधा करता है। जिसे बराबर हमलोगों के द्वारा उसे मन किया जाता था। शराब का धंधा करने के लिए,शायद उसी का बदला लेने की नीयत से भाई सागर को मार दिया। मृतक के भाई ने श्रवण पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसी ने इसी मार कर गौशाला में रखे हुए था औऱ जब हमलोग थाना में गए तो डर के कारण इसे नाले में ठिकाना लगा दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं इस मामले की जांच में स्थानीय अगमकुआं थाना की पुलिस भी लग गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चूका है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की वाकई में सागर का हत्या हुआ है या कोई हादसे का शिकार हुआ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article