आईपीएस और एसपी का तबादला, खगड़िया से लेकर किशनगंज तक बदलाव, देखे लिस्ट।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव नजदीक है और इसके पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है. बता दे की राज्य सरकार ने आज कुल 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें चार जिलों के एसपी शामिल हैं. सरकार ने खगड़िया, वैशाली, किशनगंज और अरवल तक बदलाव किए है। बडी बात ये भी है कि अपने कारनामों से नीतीश के कोपभाजन बने चंदन कुशवाहा को मलाईदार पोस्टिंग मिल गयी है. उन्हें खगड़िया का एसपी बनाया गया है.

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओऱ से जारी सुचना के मुताबिक चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है. पहले वो पटना में होमगार्ड के कमाडेंट पद पर तैनात थे.  चर्चा के मुताबिक चंदन कुशवाहा के कई कारनामे नीतीश कुमार के संज्ञान में आयी थी. लिहाजा उन्हें संटिंग पोस्ट पर रखा जा रहा था. लेकिन कुछ दिन पहले ही सम्राट चौधरी से उनकी ट्यूनिंग हुई थी. ऐसे में उसका इनाम मिला. वहीं पांच साल से होमगार्ड के समादेष्टा पद पर तैनात चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बना दिया गया है, जो सम्राट चौधरी का इलाका है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article