बच्चों की विवाद को सुलझाने गए अधेड़ को मारी गोली,हालत गंभीर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK भागलपुर, पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार के समीप शनिवार को बच्चों की विवाद को सुलझाने गए अधेड़ की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक उपचार के बाद घायल का बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही अनिल सिंह के पुत्र छोटू के द्वारा घायल के सगे संबंधी के बच्चे के साथ मारपीट कर रहा था इसी दौरान समझाने के लिए घायल महेश रिकिशन(45) गया हुआ था। जब महेश ने मारपीट का विरोध किया तो अनिल सिंह के पुत्र छोटू एवं उनके दो दोस्तों ने मिलकर गोली मार दी। गोली महेश के कंधे पर लगा है।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महेश मजदूरी कर अपना घर का भरण पोषण करते थे। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। घायल के पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि गांव में अनिल सिंह के पुत्र छोटू के द्वारा एक बच्चे को गाली गलौज और मारपीट कर रहा था। जिसको समझाने के लिए महेश गए थे। छोटू के द्वारा मारपीट का विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी। सुमित्रा देवी ने आगे बताया कि मामले को लेकर पुलिस से शिकायत किए हैं। इधर, घटना के बाद घायल का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article