- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मुंगेर: श्रम विभाग के द्वारा लगातार बाल मजदूरी के विरुद्ध अभियान चला बाल मजदूरों को मुक्त करा उसे मुख्य धारा में ला उसके बचपन को पुनः वापस करने का काम किया जा रहा है। ताजा मामला में श्रम विभाग के धावा दल के द्वारा श्रम अधीक्षक मृत्युंजय झा के नेतृत्व में मुंगेर शहर के टाउन हॉल के पास मो बबलू के गैराज में की छापेमारी की ।
जहां से श्रम विभाग के द्वारा बाल मजदूरी कर रहे दो बाल मजदूरों को मुक्त कराया। दोनो बाल मजदूरों को मुक्त कराने के बाद मुंगेर सदर अस्पताल में दोनो बच्चों का स्वास्थ जांच करवाने के बाद विभाग के द्वारा दोनो बच्चो को जिला बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया । जहां से उन बच्चों को सरकारी योजना का लाभ दिया जाएगा ।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

