लूट की योजना बना रहे 3 अपराधी हथियार के साथ धराए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपूर:  आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भागलपुर पुलिस इन दिनों काफी सक्रिय हैं और लगातार छापेमारी भी की जा रही है।इसी बाबत विगत रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि सबौर थाना क्षेत्र के प्रशस्तडीह से घोघा जाने वाले रास्ते में कुछ व्यक्तियों द्वारा हथियार के बल पर मुसाफिरों को लूटने की योजना बना रहे हैं।

सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लूट की योजना बना रहे 3 अपराधी क्रमशः मनीष शर्मा, सुजित कुमार तथा अंकित कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था चन्द्रभूषण ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि उक्त अपराधी लूट की योजना बना रहे थे इनके साथ 1 देशी कट्टा,2 मिसफायर गोली,1 मैगजीन,1 चाकू व 3 मोबाइल के साथ न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article